साईडलुक, जबलपुर। चालीस दिनों तक चलने वाले महापर्व पर प्रतिदिन झूलेलाल मंदिर भरतीपुर में जलज्योति की पूजा अर्चना, आरती एवं पल्लव सुबह 9.30 से प्रारंभ मे महापूजन सुबह 9.30 बजे चालीस दिनों तक यह महानुष्ठान विष्णुधाम के महंत स्वामी रामदास जी महाराज, स्वामी अशोकानंद जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप महाराज व अन्य संत महात्माओं के दिशा दर्शन में हुआ चालीस दिनों तक मातायें, बहनें, व्रत एवं उपवास रखकर भगवान झूलेलाल मंदिर के गर्भगृह में स्थित विपत्ति निवारक जल देवता, वरूण देवता, भगवान झूलेलाल का पूजन अर्चन एवं जलाशय में दीपदान किया।
चालीसा व्रत की उपासना सुख, समृद्धिदायक, चालीसा व्रत महोत्सव मे आयोजित धर्मसभा में स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने बताया धर्म मनुष्य का सच्चा साथी है यह परलोक में भी साथ नहीं छोड़ता है, यही समय है जब धर्म का संयम कर जीवन को सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी से शरीर और कपड़ा साफ किया जाता है उसी प्रकार ज्ञान और प्रभु भक्ति तथा आराधना से अंतर्रात्मा की शुद्धि की जाती है। वस्तुतः चालीसा व्रत करने से परमानंद प्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं।
विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि यह परंपरा आध्यात्मिक साधना एवं उपासना के लिये जीवन को मंगलम बनाने का प्रतीक एवं माध्यम है।
आयोजन समिति के सर्वश्री विधायक अशोक रोहाणी उद्धवदास पारवानी, दिलीप तलरेजा, रामचंद्र आहूजा, रमेश आहूजा, राजकुमार कांधारी, माधवदास कुंदवानी श्रीचंद मध्यांनी, कैलाश वासवानी, धर्मेंद्र मंगलानी, त्रिलोक वासवानी, लक्ष्मीचंद खेमानी, ताराचंद खत्री, सुधीर भागचांदनी, गोविन्द हीरानी, प्रकाश आहूजा, प्रकाश आसवानी, राजा सावलानी, विजय पंजवानी, हरीश आहूजा, बिल्लू हीरानी, सुनील हासवानी, सोनू लालवानी, गोपीचन्द्र खत्री सभी अनुष्ठान मे शामिल हुए।


