साईडलुक, जबलपुर। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्मजयंती को भव्यता से मनाया। जिला जबलपुर इकाई के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित समारोह में माल्यार्पण, केक कटिंग और 51 किलो शाकाहारी पुलाव वितरण जैसे अनोखे कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय सोनकर की आतिथ्य में हुआ यह आयोजन अधिकारियों-कर्मचारियों की भारी उपस्थिति में सफल रहा।
जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी ने बताया कि समारोह की शुरुआत प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद केक काटकर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। विशेष रूप से तैयार 51 किलो वेज पुलाव को उपस्थितजनों में वितरित किया गया, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना। चौधरी ने कहा, “बाबा साहेब के आदर्शों को जीवंत रखने के लिए यह उत्सव महत्वपूर्ण है। संघ संविधान निर्माता के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।”
प्रमुख अतिथियों और पदाधिकारियों की बड़ी फेहरिस्त, सामाजिक एकता का प्रतीक
समारोह में अजय सोनकर के अलावा राजेन्द्र तेकाम, सुभाष खंडारे, धर्मेंद्र कुकरेले, राकेश समुन्द्रे, दिनेश सोरडे, राजेश जैन, हेमंत उसरेठे, राजकुमार पटेल, रवि कोरी, मथुरा झारिया, शिवकुमार पटारिया, कल्याण सिंह धुर्वे, संकेश झारिया, रामशंकर श्रृंगी, सतीश चढा़र, मूलचंद अहिरवार, भरत लाल अहिरवार, राजू मस्के, रोहित डोंगरे, सुनील चौधरी, दिनेश अहिरवार, एस डी प्रधान, शिव प्रसाद कोरी, प्रकाश इंगले, डॉ निषेस चौधरी, शेर सिंह, मनोज सिंह, हरिश्चंद्र महोबिया, ललित डहरिया, प्रहलाद डहरिया, सुरेश चौधरी, डॉ एनएस कुकरेले, अखिल पटारिया, खूबचंद तोमर, चिंतामन ठगेले, महेंद्र जांगड़े, विक्रम भोजक, जागेश पीपरी, महेश घनघोरिया, सुदीप बागड़ी, कोमल कोरचे, शरद मरावी, नरेश कुलस्ते, नरेश धुमकेतु, योगी राज इडपाचे, डॉ मनीषा कोल, नरेश मरकाम, गायत्री मरावी, पदमा मरावी, रतन मरकाम, रजनी कुलस्ते, आरती सतनामी, पुष्पलता सिंह, शंकर केराम, रोहनी मरावी, शोभना पटले, कैलाश पन्द्रे, लेखन पन्द्रे, इन्द्रकुमार कुलस्ते, राजकुमार कुसरे, सुनील रैकवार, एम अप्पाराव, राजेश ग्रानिया, विजय बिहोनिया, बी सत्यनाराण, प्रशांत राव, जशवंत करोसिया, राजधर गोटिया, सुशील परिहार, धनश्याम बिरहा, मुकेश बक्शी, दिनेश बिरहा, नारायण सिरकिया, भानसिह तेकाम, सेख लाल आर्मो, अनिल जोसफ, महेश पारस, प्रीतोष मासोदकर, इंजी. शत्रुन्जय, राजेन्द्र चौधरी, ओ पी चौधरी, अर्जुन बर्मन आदि ने शिरकत की।
यह आयोजन न केवल जन्मजयंती का उत्सव था, बल्कि सामाजिक एकता और बाबा साहेब के सिद्धांतों को मजबूत करने का संकल्प भी था। उपस्थित सभी ने संविधान दिवस की प्रासंगिकता पर चर्चा की और संघ की भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

