जबलपुर। तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक पंडित राम दुबे, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जबलपुर जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा निगम इकाई अध्यक्ष संतोष तिवारी, अजाक्स की निगम इकाई अध्यक्ष राकेश समुंदर, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की निगम इकाई संरक्षक सुरेंद्र यादव द्वारा प्रेषित पत्र में यह स्पष्ट किया था कि 19/9/2022 तक यदि संगठन के साथ बातचीत और मांगों पर निराकरण नहीं होता तो हम अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। अतः माननीय संपादक महोदय के माध्यम से शासन को यह सूचित करना चाहता हूं आज दिनांक तक हम से कोई बातचीत नहीं हुई अतः संगठन 21/09 /2022 दिन बुधवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल के लिए बाद है जिसमें अतिक्रमण शाखा, योजना शाखा, वित्त विभाग, बाजार विभाग, लाइसेंस शाखा, पेंशन शाखा, सफाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के सभी 16 संभागी कार्यालय कल से संपूर्ण काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य हैं कल से लगने वाले योजनाओं के शिविर भी संपूर्ण बंद रहेंगे हमने अति आवश्यक सेवा फायर ब्रिगेड और जल विभाग को अभी से दूर रखा है शहरवासियों को होने वाली परेशानी के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं और इस काम बंद हड़ताल के लिए संपूर्ण जवाबदार निगम प्रशासन स्वयं है।
administrator, bbp_keymaster