जबलपुर। संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा ने कोर्ट में चल रहे विभागीय प्रकरणों के संबंध में आज समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागवार सभी प्रकरणों की जानकारी लेकर कहा कि समय पर जबाव दावा प्रस्तुत करें। कोई भी ओआईसी इस दिशा में लापरवाही न बरते। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद इस संबंध में पुन: बैठक आयोजित की जायेगी।

