साईडलुक, जबलपुर। प्रयागराज महाकुंभ में जबलपुर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। महाकौशल जबलपुर की अति प्राचीन नरसिंह पीठ के महंत नरसिंहपीठाधीश्वर नरसिंहदासजी महाराज का नए स्वरूप में अखाड़े में संत महात्माओं द्वारा पट्टाभिषेक किया गया।
पट्टाभिषेक में मलूक पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राजेन्द्र दासजी महाराज, महामंडलेश्वर केशव दासजी महाराज, अवध बिहारीजी महाराज, संत कोतवाल रामदासजी, स्वामी बालकदास, स्वामी रामराजाचार्य, विहिप के अशोक तिवारी, दिनेश चंद्र, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मुन्ना पांडे, सहित अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं की उपस्थिति रही।
श्रीसनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष व नरसिंह मंदिर के न्यासी श्याम साहनी महासभा के महामंत्री अशोक मनोध्या, कोषाध्यक्ष गुलशन माखीजा, चंद्रकुमार भनोत, लकी भाटिया, सुनीता चावला, अंजू भार्गव, बाबू विश्वमोहन, अनिल तिवारी ने बताया कि आगामी दिवस उनके प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
श्रीमद् जगतगुरु रामरंगी व्दाराचार्य नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्यजी महाराज के पट्टाभिषेक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, जगदीश साहू, विजय सरावगी, प्रेम पुरी, पप्पन मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, डॉ. पवन स्थापक, कैलाश साहू, उमेश पारवानी, मनोज शर्मा, गिरिराज चाचा, प्रदीप चड्डा, अंशुल मलिक, राजेन्द्र प्यासी, लोकराम कोरी, अशोक शर्मा, केके शुक्ल, डॉ. एचपी तिवारी, गीता पांडे, इंदूमती प्यासी, आभा दीपक साहू, सीमा सिंह सहित श्रीनरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार श्रीसनातन धर्म महासभा गीता परिषद भक्तगणों के बीच हर्ष की लहर दौड़ गई।

