जबलपुर। विजयनगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में महर्षि महेश योगी के अवतरण दिवस के अवसर पर योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा धीरज पटेरिया थे, और कार्यक्रम की अध्यछता युवा व्यवसायी अभिनव सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के पश्चात नवीन पत्रिका”ज्ञान”का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनूप तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, जीतेन्द्र सोनी मौजूद थे अंत में आभार स्कूल की प्राचार्य स्नेह चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।


