जबलपुर: राज्यपाल का डुमना में स्वागत, आज भी अल्प प्रवास पर

जबलपुर: राज्यपाल का डुमना में स्वागत, आज भी अल्प प्रवास पर

जबलपुर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का शनिवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। श्री पटेल केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ सुबह 11.10 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना विमानतल पहुँचे थे। राज्यपाल की विमानतल पर आगवानी प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल श्री पटेल करीब 11.35 बजे केंद्रीय जनजातीय कार्य मन्त्री के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा रामनगर मण्डला के लिये रवाना हुये।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज दोपहर 3.40 बजे बालाघाट की बिरवा एयर स्ट्रिप से हेलीकॉप्टर द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल आएंगे। राज्यपाल डुमना विमानतल पर करीब 20 मिनट रुकने के बाद शाम 4 बजे हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles