(डिंडौरी) इस्तीफा का दौर जारी:—युवा मोर्चा मंडल समनापुर के कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा….

(डिंडौरी) इस्तीफा का दौर जारी:—युवा मोर्चा मंडल समनापुर के कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा….

डिंडौरी| विगत कुछ दिनों से जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को पद से हटाए जाने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिन सोमवार को युवा मोर्चा मंडल समनापुर के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है। मुद्दे की बात यह कि विगत दिनों युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को हटाने के विरोध के जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा इस्तीफा दिया गया था वही इसी कड़ी में कल दिन सोमवार को समनापुर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफा देकर विरोध जाता गया है।

युवा मोर्चा मंडल समनापुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को दिए गए पत्र के अनुसार….

वही प्रदेश अध्यक्ष दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता मंडल समनापुर निष्ठापूर्वक कार्य युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नेतृत्व में कर आ रहे थे,किन्तु विगत दिनोंहिन्दूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन में सम्मलित होने पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को हटा दिया गया जिस के विरोध में सभी कार्यकर्ताओ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

editor

Related Articles