डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| कलमवीर संघर्ष संगठन द्वारा प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिंडौरी जिले में जिला इकाई का गठन किया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक गिरीश पांडे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष शुभम शुक्ला की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश विश्वकर्मा को डिंडौरी जिला अध्यक्ष और रविराज बिलैया को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, संवाद को मजबूत बनाना और मीडिया स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को आशा है कि वे जिले में पत्रकार हितों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विनोद मिश्रा, राजेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की।



