डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन। विकासखंड अमरपुर की एकीकृत प्राथमिक शाला खजरी का कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने 23 जुलाई 2025 को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर शिक्षा स्तर जाना और शाला प्रभारी शिक्षक को समय सारणी के अनुसार पढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।
मार्च 2025 में भी इसी स्कूल का निरीक्षण किया गया था, जब स्कूल प्रभारी ने बॉउंड्री वॉल बनाने की मांग रखी थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ एवं ग्रामीण यंत्रिकी विभाग को निर्माण का निर्देश दिया था। इसके परिणामस्वरूप ग्राम पंचायत एंजेसी ने मई 2025 में 2.14 लाख रुपए की लागत से नई बॉउंड्री वॉल का निर्माण किया, जिससे स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ में खुशी की लहर देखी गई। पुनः निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चारों ओर बने नए बॉउंड्री वॉल की तारीफ की और निर्माण विभाग की सराहना की।



