कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग और महिला एव बाल विकास विभाग का निरीक्षण किया..
निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य विभाग में 12 और महिला एव बाल विकास विभाग में 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए…
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)|कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग और कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग में 12 और महिला एव बाल विकास विभाग में 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । जनजातीय कार्य विभाग में महेंद्र सिंह ठाकुर लेखापाल, प्रशांत दुबे सहायक ग्रेड 2 , सुखदेव मरावी डाटा एंट्री ऑपरेटर , जयदीप कछवाहा सहायक ग्रेड, दूरपत सिंह कुमरे सहायक ग्रेड 3, भगतलाल मानेश्वर भृत्य, सुरेश कुमार उसराठे कंप्यूटर ऑपरेटर , पीयूष द्विवेदी कंप्यूटर ऑपरेटर, पुहुप लाल यादव कंप्यूटर ऑपरेटर, मिथिलेश कंप्यूटर ऑपरेटर, रामाकांत गवले कंप्यूटर ऑपरेटर, सोनू कुमार व्योहार कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में आर.बी बरोतिया सहायक ग्रेड 2 , शैलेश कुमार दुबे सहायक ग्रेड 3, मनीष कुमार यादव सहायक ग्रेड 3 , शैलेंद्र मरावी सहायक ग्रेड 3, चंद्रप्रकाश मार्को सहायक ग्रेड 3, टंकेश्वर मरकाम भृत्य और मोहन उरेती भृत्य अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी कर्मचारियों के अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।