सरकार और डिंडौरी जिला प्रशासन के अनोखी पहल से कामचोर सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है परेशानी….
आनलाईन उपस्थिति दर्ज करने का शासकीय शिक्षक संगठन ने मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के आदेश का किया स्वागत….
डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| मध्यप्रदेश सरकार ने आम जनता को सुविधा देने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सार्थक एप लागू किया है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश शासन सामान्य विभाग एवं डिंडौरी कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में आज सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्य को आदेश जारी कर सभी विभागीय कर्मचारियों की आई डी पासवर्ड बनाकर आनलाईन उपस्थिति के निर्देश दिए गए है।

बता दें कि विगत दिनों कलेक्टर नेहा मारव्या ने अंग्रेजी माध्यम छात्रावास में निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थिति मिली कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर सहायक आयुक्त को आदेश दिया कि सभी अधीक्षकों की उपस्थिति सार्थक एप पर आनलाईन दर्ज किया जाए। कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त के निर्देश के परिपालन में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों बीआरसी संकुल प्राचार्य और विभाग के सभी कर्मचारियों का आईडी और पासवर्ड बना दिया गया और आनलाईन उपस्थिति दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद सभी शिक्षकों अतिथि शिक्षक अंशकालिक भृत्य आदि सभी की आईडी पासवर्ड बनाकर इनलाइन उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सरकार और डिंडोरी जिला प्रशासन के अनोखी पहल से कामचोर सरकारी कर्मचारियों को खाशी परेशानी होगी। वहीं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति होने से जनसामान्य को भटकना नहीं पढेगा। शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और आनलाईन उपस्थिति से जिलें में कार्य रत अधिकारियों और कर्मचारियों का वास्तविक आंकड़े सरकार और जनता के सामने रहेगा। समाचार लिखते तक डिंडौरी जिले के सातों विकास खंड में आईडी और पासवर्ड का कार्य यूद्ध स्तर पर चल रहा है। 50प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष पर कार्रवाई चल रही है।



