डिंडौरी/शहपुरा| जिले में सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक आजीविका संवर्धन की संभावना हेतु जीआईजेड संस्था एवं कार्ड संस्था द्वारा शहपुरा विकासखंड में ग्राम वांसा,करौंदी,बरगांव एवं ढोंढ़ा में गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। संबंधित ग्रामों में मछली पालन, सब्जी उत्पादन,एनटीएफपी उत्पाद साथ ही जैविक कृषि हेतु निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत एवं आजीविका मिशन कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। जिसमें ग्राम वांसा में तालाब का अवलोकन किया इस पर मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा का भी अच्छी तरह से फसल लिया जा सकता है,इसी क्रम में ग्राम ढोंढ़ा में नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म का भी अवलोकन किया गया साथ ही खेतो का भी निरीक्षण करते हुए क्षेत्रों में जैविक कृषि को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।और बेहतर बनाकर किसानों को लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान जीआईजेड टीम से उज्जवल ,सविता ,कार्ड संस्था से रमाशंकर गर्ग एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू जी उपस्थित रहे।