सीसीटीवी में दिख रहे मोटरसाईकिल को लेकर जाते युवक….
डिंडौरी/शहपुरा| समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी कर ली।दो आरोपी मोटरसाइकिल ले जाते सीसीटीवी में कैद हो गई। एचएफ डीलक्स वाहन क्रमांक (एमपी 52mc7683) इसके आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं मामले की शिकायत शहपुरा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में आयुष्मान कार्ड संचालक उमेश कुमार असाटी मानिकपुर निवासी ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और अंदर चला गया। कुछ मिनट बाद जब बाहर आया तो देखा मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। बाइक चोरी की शिकायत शहपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो दो युवक मुंह में कपड़ा बांधे हुए मोटरसाइकिल को लेकर जा रहे थे।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों का पता लगाने का प्रयास जारी है समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुरा ली। मानिकपुर निवासी उमेश कुमार असाटी ने शहपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की। जब वापस आकर देखा तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। अपने स्तर पर उसने बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर व मोटरसाइकिल की तलाश आरंभ कर दी है।


