Breaking NewsDindoriMPPolitics

(डिंडौरी) नगर परिषद अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन:—नपा चुनाव से पहले BJP छोड़ कांग्रेस की टिकट में लड़ी थी चुनाव….

डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई है। विगत दिनों पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोंगो ने कांग्रेस से स्तीफा दे दिया था। दरअसल नगर परिषद चुनाव से पहले सुनीता सारस ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस मेें शामिल हुई थी,प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद डिंडौरी में पार्षद की चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से सीट नही मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। वहीं सुनीता सारस ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर दोबारा घर वापसी करते हुए भाजपा में शमिल हो गई है।

 

Back to top button