DindoriMP

(डिंडौरी) बस दुर्घटना में घायल परिक्रमावासियों का ईलाज, भोजन एवं रुकने की रैना बसेरा में किया गया व्यवस्था…

 

 

• अमरकंटक से उज्जैन जाने के दौरान जबलपुर— अमरकंटक रोड सेमर तिराहा में हुआ था बस दुर्घटना….

डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| कोतवाली थानांतर्गत जबलपुर— अमरकंटक मार्ग के सिमरिया तिराहे के पास तीर्थयात्रियों से भरी यात्री बस पलट गयी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि आठ यात्री घायल हो गये जिनमे पाँच महिलाये एवं तीन पुरुष शामिल है, जिन्हें डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 45 यात्री गुजरात से नर्मदा परिक्रमा के लिये आये थे। ये सभी तीर्थयात्री अमरकंटक से उज्जैन जा रहे थे।

घटना की जानकारी लगते ही डिंडौरी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक,पार्षद , नगर परिषद मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतेंद्र सिंह सैलवार समेट पूरी नगर परिषद की टीम ने पहुंचकर घटाना में घायल यात्रियों की मदद की और घायलों को घटनास्थल से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी घायलों के भोजन एवं रुकने की व्यवस्था की रैना बसेरा में की गयी। जहां देर रात तक रुककर डिंडौरी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस के द्वारा यात्रियों के भोजन कराने में लगा रही।

Back to top button