डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राहुल गांधी जी के समर्थन में एवं केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राहुल गांधी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं महा घोटालों से संबंधित आवाज उठाये जाने पर लोकसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई है। भारतीय लोकतंत्र की हत्या की जा रही है । राहुल गांधी आम जनता के लिए और इस देश के लिए लगातार सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे है ।, लोकतंत्र को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे है , हर षडयंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे,। वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी देश की जनता के दिलों में वास करते हैं, केंद्र पर आसीन भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया को अपना कर राहुल गांधी जी की लोक सभा सदस्यता निरस्त कर सकती है लेकिन आम जनता की आवाज को दबा नहीं सकती है।, आज देश की जनता देख रही है कि राहुल गांधी जी गरीबों की आवाज बुलंद कर रहे हैं, गरीबों की आवाज को लोकसभा में उठाने वाले राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त कर लोकतंत्र का सार्वजनिक अपमान केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। हम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नित्यानंद कटारे, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मी कांत तिवारी , जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर,अजय चंदेल, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, पुष्पा महोबे,गुल बसिया पूषाम, सलीम खान, यीशु गवले, विजय दाहिया, रोहित बर्मन, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।