Contents
पंचो सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा कराए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांगः-जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया कला का मामलाः-डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में सरपंच सचिव और रोजगार सहायक द्वारा उपयंत्री और सहायक यंत्री से मिलीभगत कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने में आमादा है। दरअसल ऐसा ही मामला जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया कला का सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत पडरिया कला के पंचो सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर भ्रष्टाचार लिप्त सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा कराए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।ये रहा पूरा मामलाः-ग्राम पंचायत पडरिया कला के पंचो और ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में किये गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा मिलीभगत कर लाखों रू. भारी भ्रष्टाचार किया गया। आरोप है कि पंच परमेश्वर मद की 20 लाख रू. से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया गया । आरोप है कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा न मासिक बैठक ली गई न ही पंचों को जानकारी दी गई। शिकायत करने आए पंचो और ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नं. पांच में नदी विस्तारीकरण के लिए 05 लाख 32 हजार 557 रू. स्वीकृत हुए थे, जिसमें बिना निर्माण कार्य के कराए फर्जी मस्टर लगाकर 04 लाख 43 हजार 250 रू. आहरण कर लिया गया। इसी तरह वार्ड नं. पांच में ही लाखों रू .की लागत से बने चैक डैम का निर्माण कार्य भी घटिया कराया गया जिसके लाखों की लागत से बने चैक डैम के क्षतिगस्त हो गया है।गौरतलब यह है कि शिकायत करने आए पंचों ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पडरिया कला के तमाम निर्माण कार्यों सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने शिकायत डिंडौरी जनपद सीईओ, जिला सीईओ, कलेक्टर कार्यालय सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं तक किया गया लेकिन आज तक विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आखिर जिम्मेंदार अधिकारी कार्रवाई करने से क्यों परहेज कर रहे है। वही कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम पंचायत पडरिया कला सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के हौसले बुंलदिया छू रहा है
सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के विरूध्द कार्रवाई की दरकार….डिंडौरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पडरिया कला में कार्यरत सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे भ्रष्टाचार करने के मामले में काफी चर्चित हैं,इनके द्वारा तमाम प्रकार के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,किंतु जिला प्रशासन के द्वारा सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की जाती और न ही कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत जिम्मेंदारों के विरूध्द कोई ठोस कार्रवाई नही होने के कारण इनके हौसलें और भी बुलंद हो रही है।
पंचो सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा कराए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांगः-
जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया कला का मामलाः-
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में सरपंच सचिव और रोजगार सहायक द्वारा उपयंत्री और सहायक यंत्री से मिलीभगत कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने में आमादा है। दरअसल ऐसा ही मामला जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया कला का सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत पडरिया कला के पंचो सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर भ्रष्टाचार लिप्त सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा कराए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
ये रहा पूरा मामलाः-
ग्राम पंचायत पडरिया कला के पंचो और ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में किये गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के द्वारा मिलीभगत कर लाखों रू. भारी भ्रष्टाचार किया गया। आरोप है कि पंच परमेश्वर मद की 20 लाख रू. से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया गया । आरोप है कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा न मासिक बैठक ली गई न ही पंचों को जानकारी दी गई। शिकायत करने आए पंचो और ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नं. पांच में नदी विस्तारीकरण के लिए 05 लाख 32 हजार 557 रू. स्वीकृत हुए थे, जिसमें बिना निर्माण कार्य के कराए फर्जी मस्टर लगाकर 04 लाख 43 हजार 250 रू. आहरण कर लिया गया। इसी तरह वार्ड नं. पांच में ही लाखों रू .की लागत से बने चैक डैम का निर्माण कार्य भी घटिया कराया गया जिसके लाखों की लागत से बने चैक डैम के क्षतिगस्त हो गया है।

गौरतलब यह है कि शिकायत करने आए पंचों ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पडरिया कला के तमाम निर्माण कार्यों सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने शिकायत डिंडौरी जनपद सीईओ, जिला सीईओ, कलेक्टर कार्यालय सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं तक किया गया लेकिन आज तक विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आखिर जिम्मेंदार अधिकारी कार्रवाई करने से क्यों परहेज कर रहे है। वही कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम पंचायत पडरिया कला सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे के हौसले बुंलदिया छू रहा है
सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के विरूध्द कार्रवाई की दरकार….
डिंडौरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पडरिया कला में कार्यरत सरपंच रायसिहं परस्ते, सचिव रमेश सिहं वालरे और रोजगार सहायक सज्जन खाण्डे भ्रष्टाचार करने के मामले में काफी चर्चित हैं,इनके द्वारा तमाम प्रकार के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,किंतु जिला प्रशासन के द्वारा सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की जाती और न ही कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत जिम्मेंदारों के विरूध्द कोई ठोस कार्रवाई नही होने के कारण इनके हौसलें और भी बुलंद हो रही है।


