विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना प्रमुख उद्देश्य-उत्तर मध्य विधानसभा विधायक डॉं. अभिलाष पांडे
संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत मुस्कान प्लाजा शताब्दीपुरम आयोजित शिविर में भारत सरकार की अनेक योजनाओं का नागरिकों को मिला लाभ
शिविरों में आधार, आयुष्मान भारत, सामाजिक पेंशन योजना, संबल कार्ड, श्रमिक कार्ड पंजीयन, उज्जवला योजना, पात्रता पर्ची, पी.एम. विश्वकर्मा योजना एवं वोटर आई.डी. सुधार के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा का दिये जा रहें है हितग्राहियों लाभ
कल संभाग क्रमांक 3 गुप्तेश्वर मंदिर एवं संभाग क्रमांक 7 संभागीय कार्यालय के पीछे आयोजित होगें शिविर
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा हितग्राहियों से शिविर का लाभ लेने की गई अपील
जबलपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के अंतर्गत आज उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुस्कान प्लाजा के पास शिविर का आयोजन किया गया। जहॉं पर सैकड़ों हितग्राहियों ने उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, और क्षेत्रीय पार्षदों की उपस्थित में सैकड़ों हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों से बात करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है. सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है, समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है, विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए आपको न केवल जागरूक करने बल्कि इन शिविरों के माध्यम से हम देश की एक बहुत बड़ी आबादी को रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए होने वाले संघर्षों से बाहर निकालना चाहते हैं। इसलिए हम गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रहे हैं।
सन 2047 में जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम अपने देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित कर चुके होंगे और इसके इसके लिए आपको सरकार और शासन के साथ सीधे जुड़कर कार्य करना होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा किसी न किसी रूप में हर पात्र हितग्राही को जोड़कर अधिक से अधिक लाभ दिलाना ही उद्देश्य है! इसलिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ साथ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर जनहितैषी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि कल संभाग क्रमांक 3 गुप्तेश्वर मंदिर एवं संभाग क्रमांक 7 संभागीय कार्यालय के पीछे संभाग क्रमांक 3 गुप्तेश्वर मंदिर एवं संभाग क्रमांक 7 संभागीय कार्यालय के पीछे शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। इस कार्यक्रम में पंकज दुबे, योगेश बिलोहा, राघवेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, रंजीत ठाकुर, नितिन मिश्रा, विध्येश भापकर, कुंडल राव, बलराम पटेल, संदीप व्यास, राजकुमार केवट, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती रश्मि केवट, श्रीमति विजय लक्ष्मी, रूपा केवट एवं संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक ऋषि कुसरे, सहा.राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीकांत ठाकुर, टैक्स कलेक्टर आर.एस.राजपूत एवं कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

