डिंडौरी| मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ई गवर्नेंस सुशासन व्यवस्था में आमजनता के कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से आनलाईन करने के आदेश जारी किया गया। मध्यप्रदेश सरकार के आदेश परिपालन में पूरे मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सबसे टाप पर है। स्वास्थ्य विभाग में 23318 और शिक्षा विभाग में 20628 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश के 54 जिलों में 112 विभागों के 136343 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्थक एप पर आनलाईन एक्टिव है।
वहीं डिंडोरी जिले में 49 विभाग में 6960 अधिकारियों और कर्मचारियों सार्थक एप पर एक्टिव है और आज 5288 कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप पर आनलाईन दी गई है वहीं 1572 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। अनुपस्थित उन कर्मचारियों को माना जा रहा है जिनका आई डी और पासवर्ड जनरेट होने के बाद भी जिला प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों की अवहेलना करते हुए अपनी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। जिले में सबसे ज्यादा आनलाईन उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से शिक्षा विभाग के शिक्षकों की रही आज 4066 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की वहीं पंचायत विभाग के कर्मचारी 742 तथा महिला एवं बाल विकास में 575 कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की वहीं स्वास्थ्य विभाग में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति बढकर167 हुई।सर्व शिक्षा अभियान में 100 कर्मचारियों सहित सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति अच्छी रही। डिंडोरी जिले में लगभग 68% अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्थक एप में आनलाईन उपस्थिति दे रहे हैं। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की उपस्थिति से जिला शिक्षा अधिकारी रत्ती सिंह सिंदरा्म ने संतोष वयक्त किया और सत प्रतिशत उपस्थिति शीघ्र लगवाने का प्रयास कर रहे है।