कलेक्टर विकास मिश्रा में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सौपी जिम्मेदारी:-
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 25 नवंबर 2022 को विकासखण्ड शहपुरा में ’’पेसा कार्यक्रम’’ और ग्राम पंचायत गुरैया में ग्राम सभा का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान के आयोजित कार्यक्रमों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कलेक्टर विकास मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उन्होंने गुरूवार को शहपुरा में रानी दुर्गावती स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, कृषि उप सचांलक अष्विनी झारिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी जनपद पंचायत शहपुरा राजीव तिवारी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य कार्यक्रम रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आयोजित होगा। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रानी दुर्गावती स्टेडियम में साफ-सफाई एवं पुताई करने के निर्देश दिए। मंच का निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा। निर्धारित स्थल पर डी का निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने और बैठक व्यवस्था उचित ढंग से करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक व्यवस्था में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग स्थल का चयन किया जाए। अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था और पत्रकार दीर्घा तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में बैठक की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर पेसा एक्ट पर आधारित रंगोली बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पुष्पगुच्छ की व्यवस्था, बेरीकेट का प्रबंध उचित ढंग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे नागरिकों के लिए चलित शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलित अस्पताल का प्रबंध करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाने को कहा।
कलेक्टर ने गुरैया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया :-
कलेक्टर विकास मिश्रा ने इसके बाद ग्राम गुरैया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामसभा के लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में पण्डाल, टेंट एवं मंच की व्यवस्था करने को कहा। ग्राम सभा के सदस्यों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा का भी प्रबंध करने को कहा।
Contents
कलेक्टर विकास मिश्रा में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सौपी जिम्मेदारी:-डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 25 नवंबर 2022 को विकासखण्ड शहपुरा में ’’पेसा कार्यक्रम’’ और ग्राम पंचायत गुरैया में ग्राम सभा का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान के आयोजित कार्यक्रमों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कलेक्टर विकास मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उन्होंने गुरूवार को शहपुरा में रानी दुर्गावती स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, कृषि उप सचांलक अष्विनी झारिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी जनपद पंचायत शहपुरा राजीव तिवारी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य कार्यक्रम रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आयोजित होगा। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रानी दुर्गावती स्टेडियम में साफ-सफाई एवं पुताई करने के निर्देश दिए। मंच का निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा। निर्धारित स्थल पर डी का निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने और बैठक व्यवस्था उचित ढंग से करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक व्यवस्था में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग स्थल का चयन किया जाए। अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था और पत्रकार दीर्घा तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में बैठक की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर पेसा एक्ट पर आधारित रंगोली बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पुष्पगुच्छ की व्यवस्था, बेरीकेट का प्रबंध उचित ढंग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे नागरिकों के लिए चलित शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलित अस्पताल का प्रबंध करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाने को कहा।कलेक्टर ने गुरैया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया :-कलेक्टर विकास मिश्रा ने इसके बाद ग्राम गुरैया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामसभा के लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में पण्डाल, टेंट एवं मंच की व्यवस्था करने को कहा। ग्राम सभा के सदस्यों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा का भी प्रबंध करने को कहा।