जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं आयोजन किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 09 फरवरी 2024 को स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता रैली जन जागरूकता गतिविधि का आयोजन संभाग क्रमांक 15 वार्ड 34 महुआखेड़ा, मलिन बस्ती क्षेत्र में किया गया। स्वच्छता श्रमदान के समय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बस्ती के सभी नागरिको एवं व्यापारियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक कर उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। क्षेत्रीय वार्ड के पार्षद सुभाष तिवारी, मुख्य स्वच्छता निरिक्षक धर्मेन्द्र राज, श्रीमती अगस्ते वर्मा, स्वास्थ्य निरिक्षक के.एल. अहिरवार, वार्ड सुपरवाइजर सुरेश राय, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक तरुण जैन, एवं संभाग के सभी कर्मचारी की उपस्थिति में निगम की स्वच्छता टीम के द्वारा रैली मार्ग के सभी व्यापारियों, नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया साथ ही साथ स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों एवं अपनी दुकान एवं घर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम की कचरे वाली गाड़ी में ही देने के लिए आग्रह किया गया। इसके साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन एवं पौधारोपण हेतु भी सभी से आग्रह किया गया। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी।

