साईडलुक, जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री देवड़ा ने राईट टाउन स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला की छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर बरगी विधायक नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त कलेक्टर नाथूराम गोंड, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था।

