साईडलुक, जबलपुर। कलानिकेतन पॉलीटेकनिक महाविद्यालय जबलपुर में संचालित सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, इन्फर्मेशन टेक्नालॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग एवं प्रिटिंग टेक्नालॉजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु सोमवार 7 अक्टूबर को महाविद्यालय में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) आयोजित की जायेगी।
प्राचार्य, कलानिकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मुताबिक संस्था में प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी को कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिये। इसी प्रकार लेटरल एन्ट्री के माध्यम से डिप्लोमा में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन किओस्क के माध्यम से वेबसाइट www.dte.mponline.gov.in में डिप्लोमा इंजीनियरिंग अथवा लेटरल एंट्री आईटीआई (द्वितीय वर्ष प्रवेश हेतु) कोर्स की कॉलेज लेवल काउंसलिंग का रजिस्ट्रशन कराना होगा तथा समस्त मूल दस्तावेजों की प्रतिलिपियों के सेट और शुल्क के साथ सोमवार 7 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे प्रवेश की कार्यवाही करवाने संस्था में उपस्थित रहना होगा।
प्राचार्य कलानिकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि इसके बाद भी सीट रिक्त रहने पर क्रमशः 8 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को महाविद्यालय में सीएलसी आयोजित की जायेगी।

