जबलपुर। श्रीहरि नारायण, आदि देव महादेव की आराधना के पुनीत पावन मास वैशाख में भक्ति धाम गौरीघाट के अधिष्ठाता भागवताचार्य स्वामी अशोकानंद महाराज के मुखारविंद से 6 मई से 12 मई तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीचंद्र नगर बस्ती में किया गया है। कथा के प्रथम दिवस 6 मई को प्रातः 10 बजे से कलशयात्रा सायं 4 बजे से कथा प्रवचन होंगे।
प्रतिदिन सुबह 9 बजे से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का मूल पाठ, सायं 4 से हरि इच्छा तक व्यास पीठ से स्वामी अशोकानंद महाराज विस्तृत कथा वाचन करेंगे। जनकल्याण यथार्थ आयोजित कथा में बस्ती के सबसे बुजुर्ग लखनलाल यादव बेटी बाई को यजमान है।
क्षेत्रीय युवाओं ने सनातन संस्कृति और संस्कारों से सभी को एकजुट करने सामूहिक रूप से एक प्रयास है। श्रीराधा रानी सरकार संकीर्तन युवा मंडल मदर टेरेसा, वृंदावन नगर टगर, चंद्रनगर बस्ती के
मुकेश यादव, बालकृष्ण यादव, सागर रजक, नीलेश डेहरिया, सुमित नगोत्रा, राजेश यादव, राजाराम यादव, रामाधार यादव, कुलदीप यादव, संजय ठाकुर, नितिन मिश्रा, गुड्डू यादव, संजय यादव, सत्यम ठाकुर, हर्षु रजक ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

