साईडलुक, जबलपुर। संत निरंकारी मण्डल की ब्रांच जबलपुर मे सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिताजी की असीम कृपा से जबलपुर ब्रांच द्वारा द्वि स्तरीय ज़ोनल कटनी एवं जबलपुर ज़ोन का विशाल बाल समागम का आयोजन महात्मा महेश वैती ”ज्ञान प्रचारक” मुंबई के सनिध्य मे स्थान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र, जबलपुर मे किया गया।
महेश वैती ने अपने आशीष वचनोमे बच्चो को बचपन से ही पढ़ाई संग अध्यातम से भरे जीवनको जीने की प्रेरणा दी। समागम मे जबलपुर एवं कटनी जिलो की अनेक ब्रांचे जैसे मंडलाए बालाघाट, सिवनी, दमोह, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, कटनी, पन्ना एवं छतरपुर आदि आदि। दोनों ज़ोनो के लगभग 600 बच्चे एवं सैंकड़ों की संख्या मे साधसंगत ने समागम मे अपनी उपस्थिती दी।
जिसमें 300 से अधिक बच्चों ने नृत्यकलाए गायन, नाटिकाए, स्पीच एवं पावन हरदेव बाणी का सहारा लेकर अत्यधिक मर्यादा एवं अनुशासित ढंग से पूर्ण गुरमत से ओतप्रोत प्रीत—प्यार, अहंकार का पतन जीवन मे अध्यमिकता का महत्वए मिलवर्तन आदि विषयो पर अपनी प्रस्तुतिया देकर सर्व साधसंगत को मुग्ध कर दिया।
बाल समागम मे बाल संगत इंचार्जेस का भी विशेष योगदान रहता हैए जो उन्हे बाल संगत मे मिशन की शिक्षाओ को आत्मसार करने की प्रेरणा देते है। अंत मे ज़ोनल इंचार्ज नवनीत नागपाल ने मुंबई से आए महात्मा का आभार व्यक्त किया तथा आपने कहा की धन्य है वे अभिभावक जो बच्चों को बाल्य अवस्था से ही मूल्यो का पाठ सिखाने हेतु साधसंगत से जोड़ते हैए तथा बाल कलाकारो की भूरी भूरी प्रशंसा की।

(जबलपुर) सुभाष चन्द्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में विशाल निरंकारी बाल संत समागम

