साईडलुक, जबलपुर। एसडीएम अधारताल के निर्देशन में सोमवार को जांच दल द्वारा आदिवासी छात्रावास अधारताल का निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हीटर से बिना फायर सेफ्टी व सुरक्षा व्यवस्था के खाना पकाने के तथ्य सामने आये। जांच दल द्वारा होस्टल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे भोजन बनाने की इस व्यवस्था को सुधारे अन्यथा किसी गंभीर घटना के घटित होने पर उनकी जिम्मेदारी होगी।

