सीनियर बालिका छात्रावास एवं जूनियर आदिवासी अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम का किया निरीक्षण….
डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या और पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने समनापुर के सीनियर बालिका छात्रावास और जूनियर आदिवासी अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम का निरीक्षण किया, उन्होंने छात्रावास व्यवस्था, पेयजल,शिक्षा,भोजन गुणवत्ता, मीनू अनुसार भोजन, अध्ययन कक्ष, अधीक्षिका कक्ष,शौचालय सुविधा, साफ सफाई, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीनियर बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं को दी जा रही व्यवस्थायें ठीक पायी गयी, हॉस्टल में छात्राओं के लिए जनरल नॉलेज चार्ट, करियर काउंसलिंग वाल ट्री आदि की वाल पेंटिंग बनायी गयी है। हॉस्टल में किचन गार्डन के माध्यम से सब्जी उत्पादन किया जा रहा है, कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने जूनियर आदिवासी अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम के निरीक्षण में पाया कि हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती धानी मोंगरे नियमित रूप से हॉस्टल में नहीं रहती है, जिस सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, उन्होंने हॉस्टल में मनोरंजन कक्ष को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।



