डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत अतरिया में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत 15वें वित्त की राशि में लाखों रुपए फर्जी वेंडर बनाकर गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सरपंच, सचिव की मिलीभगत से 15 वें वित्त की राशि को मनमाने ढंग से भुगतान कर दिया गया मामले की जानकारी पंचों को लगी तो पंचों वित्तीय अनियमिता को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है।

पंचों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत अतरिया सरपंच संतोष मरकाम के द्वारा फर्जी कार्य दर्शाकर 15वें वित्त की राशि का अपनी सगे संबंधियों के वेंडर बनाकर लाखों रू.का भुगतान कर दिया गया है। पंचों का आरोप है कि ग्राम पाटन में पंद्रहवा वित्त के राशि से सीसी. रोड मुख्य मार्ग से अर्जुन के घर तक कार्य कराया गया जो मानकविहीन व गुणवत्ताहीन है, 8 इंच के जगह पर 4 इंच का सीसी रोड बनाया गया है जिस की 110000 रूपये सरपंच के द्वारा स्वयं का वेन्डर बनाकर राशि आहरण कर लिया है और उस रोड की मजदूरी भुगतान कुछ लोगों का आज भी शेष है।
अमृत सरोवर तलाब के नाम पर 99600 रूपये सामग्री के नाम पर 15 वें वित्त योजना से अपने नाम के वेंडर से राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है जो कि शासन के नियमों के विरुद्ध है। वही सरपंच संतोष मरकाम के द्वारा अपने भाजी निकिता उर्फ अकिता के नाम से जीएसटी. बनवाकर फर्जी बिल लगाकर राशि का गबन दिनांक 23/12/2024 को सरपंच द्वारा नाडेप निर्माण के नाम पर 120000 रूपये आहरण कर लिया गया है जबकि वर्तमान में नाडेप के नाम से न तो सामग्री खरीद गई है और न ही नाडेप निर्माण कराया गया है, साथ ही अपने भांजी के जीएसटी. नम्बर पर बोल्डर चैकडैम पाटन में बिल लगाकर 109791 रूपये का गबन कर लिया गया है,जबकि निकिता उर्फ अंकिता के पास किसी प्रकार की ट्रैक्टर व किसी अन्य प्रकार की कोई गाड़िया नहीं है।
उक्त स्थान पर कोई सामग्री का खरीदी नहीं किया गया है। उसी नाले के पत्थर से बोल्डर चेकडेम बना गया। आरोप है कि सन्तोष मरकाम द्वारा अपने पिता कामता के नाम से मनरेगा योजना के तहत पशु सेड जिसका टी एस. ए.एस. 90858 दिनांक 12/07/2023 राशि 140000.00 रूपये स्वीकृति कराकर निकिता उर्फ अंकिता ट्रेडर्स के नाम से राशि 32881 रूपये का आहरण कर लिया गया है वर्तमान में इनके द्वारा किसी भी प्रकार का पशुशेड का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जबकि ग्राम पंचायत में कोई भी योजनाओं का लाभ अपने सगे सम्बंधियों को दिलाना गलत है।
वहीं टाइट फंड 15वां वित्त योजना से कुंआ मरम्मत ग्राम अतरिया में मोहयती के घर के पास के नाम पर अपने भांजी निकिता उर्फ अंकित ट्रेडर्स के नाम घर बिल लगाकर एक वर्ष पूर्व राशि 30 हजार रूपये आहरण कर लिया गया है और आज तक कुए की मरस्मत नहीं कराया गया है। ग्राम बीजापुरी में मोहबती के घर से नाला तक 15वां वित्त टाइट फंड से सीसी. नाली निर्माण का कार्य कराया गया है जो कि यह नाली प्रधान मंत्री रोड के अन्तर्गत आता है जिसका निर्माण गुणवत्ताहीन कराया गया और सामग्री का भुगतान अपने भांजी निकिता उर्फ अंकिता ट्रेडर्स के नाम से राशि 298000 रूपये का आहरण कर राशि गबन कर लिया गया है और निर्माण कार्य अपूर्ण है।
सरपंच संतोष मरकाम द्वारा 15वां वित्त टाइट फंड योजना नाली निर्माण का काम ग्राम बीजापुरी में करवाया जा रहा है जिसका लेवर भुगतान मनरेगा योजना के तहत कन्ट्रॅलट्रेच बीजापुरी के नाम पर मस्टर रोल छपवाकर मजदूरी का भुगतान कराया जा रहा है जिसकी जानकारी रोजगार सहायक को नहीं दिया गया है अपने मनमानी तौर से जनपद के अधिकारियों से मिलकर जनपद से ही निकलवाया जा रहा है।ग्राम पाटन में साफ सफाई के नाम पर 50 हजार रूपये का आहरण किया गया है जो कि ग्राम पाटन में यह कार्य आज दिनांक तक नहीं हुआ है।
सरपंच के द्वारा ग्राम बरगी में साफ सफाई के नाम पर राशि 67 हजार रूपये का आहरण किया गया जो आज तक नहीं कराया गया है। ग्राम खम्हरिया में सन्तोष कुमार मरावी के नाम पर ड्रोन सर्वे की राशि 25000 रूपये का भुगतान किया गया है जो कि अवैध है। सरपंच संतोष मरकाम के द्वारा अपने ही नाम से राशि का आहरण अन्य व्यव के नमा किया गया है जो इस प्रकार है 30000 रू. 27/01/2024 की 20000 रू.11/09/2023 को 12000 रू. 17/08/2023 को 80000 रूपये 26/10/2022 सरपंच के द्वारा राशि का आहरण किया गया जिसकी जांच कर उक्त राशि का वसूली करने की कार्रवाई की जाए। 15वें वित्त की राशि में हुए गड़बड़ी की जाँच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



