एक ही जॉब कार्ड में दो कपिलधारा कुआं बनवाने का आरोप:—
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडरूखी का मामला:—
डिण्डौरी,रामसहाय मर्दन। इन दिनों समनापुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडरूखी में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां आए दिन सरपंच,सचिवों के काले कारनामे प्रकाश में आते रहते है कही फर्जी मस्टर रोल, तो कही बगैर कार्य कराए राशि निकलना या फिर पुराने कार्य को ही नया दिखाकर राशि आहरण करना हो, बिल भुगतान के एवज में कमीशन की मांग करना हो, या फिर अपात्रों को योजना का लाभ दिलाने का मामला हो, ये काला कारनामा आम बात हो गई। वैसे तो ग्राम पंचायत बुडरुखी में आए दिन चौंकाने वाले मामले सामने आते ही रहते है। बता दे कि एक बार फिर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर कई गंभीर आरोप लगे है।
ये रहा पूरा मामला..
दरअसल भ्रष्टाचार के मामले ग्राम पंचायत बुडरूखी से लगातार सामने आ रहे हैं बता दें कि विगत दिनों सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक पर नियम विरूद्ध शिक्षिका को शासकीय योजना का लाभ दिए जाने का आरोप लगा था बरहाल विभाग द्वारा जांच किया जा रहा है,जिसपर अभी कार्रवाई होना बाकी है, और एक मामला और प्रकाश में आया है।
उपयंत्री साहब का सस्पेंड के बाद रुतबा नहीं हो रहा कम….
आज एक बार फिर ग्राम पंचायत बुडरूखी के सरपंच,सचिव पर बिल भुगतान के एवज में बिल की आधी राशि मांगने का आरोप लगाया गया है। दरअसल ग्राम पंचायत बुडरूखी निवासी शिकायतकर्ता शिखरचंद ने जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा से आवेदन देकर शिकायत किया है, जिसमें उल्लेख है कि ग्राम पंचायत बुडरूखी पोषक ग्राम रसोई में आवेदक के द्वारा रोजगार गारंटी के तहत 315000 लाख रू. की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया जिसकी भुगतान नहीं किया जा रहा है, बता दें कि उक्त पुलिया निर्माण कार्य में मूल्यांकन के एवज में तत्कालीन उपयंत्री गिरवर डेहरिया के द्वारा पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था जिसपर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तत्कालीन उपयंत्री गिरवर डेहरिया की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए है कि एक बार फिर सरपंच,सचिव द्वारा कहा जा रहा है कि तुमने हमारे साहब उपयंत्री गिरवर डहेरिया के विरूध्द शिकायत कर सस्पेंड कराया है, साहब बोले है कि बिल का आधा राशि दोगे तब तुम्हारा बिल पास करेंगे। जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि सस्पेंड के बाद भी उपयंत्री गिरवर डहेरिया का जलवा अभी भी बरकरार है।
सरपंच,सचिव के सांठगांठ से एक ही जॉब कार्ड में दो कपिलधारा कुआं स्वीकृत कराने के आरोप….
आरोप है कि सरपंच,सचिव के द्वारा ग्राम बडरुखी निवासी महिला कोल्ही पति पीतम के द्वारा अपने एक ही जॉब कार्ड से दो कपिलधारा कुआं बनवाया गया है जिसमें एक कुआं पत्नि कोल्ही के नाम से है एवं दूसरा कुआं पति पीतम के नाम से बनाया गया है जिसकी जॉब कार्ड नं. MP—45—005—031क—001/139 है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह शासन की योजनाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी जांच कर जॉब कार्ड को निरस्त किया जाए।



