डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने ब्लाक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संचालित करवाने हेतु रिक्त पदों पर अतिथि अध्यापकों की व्यवस्था हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी करंजिया आर.के. पांडे से मांग की थी जिसपर संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया ने एक आदेश जारी कर माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षक तथा प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के अनुपात में अतिथि अध्यापक व्यवस्था करने के आदेश जारी कर दिए है। जीआईएफ एम.एस. पोर्टल पर आनलाईन पंजीयन करवाने वाले अतिथि अध्यापकों को आमंत्रित आनलाईन शासन के निर्देश अनुसार पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु पत्र लिखा।जिन शालाओं में अतिरिक्त पद खाली है वहां पर आवेदन आमंत्रित कर वरिष्ठता क्रम अनुसार पोर्टल पर आनलाईन आमंत्रित करने के आदेश जारी किए गए। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडोरी के एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में डीइडी/डीईएल ईडी को प्राथमिकता तथा वर्ग दो के लिए बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिकता दें। प्राथमिक विद्यालय में वर्ग तीन के पदों पर बीईडी धारकों को प्राथमिकता नहीं मिल सकती। विषय अनुसार पोर्टल पर रिक्त पदों पर अतिथि अध्यापकों को आमंत्रित किया जाएगा।



