डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील कार्यालय डिंडौरी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 राकेश बरोतिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेख है कि बरोतिया बिना सूचना के माह फरवरी में 7 दिन, मार्च में 19 दिन, अप्रैल में 9 दिन, मई में 4 दिन एवं जून में 10 दिन अनाधिकृत से अनुपस्थित रहे। इस संबंध में बरोतिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाही गई थी।
जिसका संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उपरोक्त कृत्यों के लिए सहायक ग्रेड-3 बरोतिया को म.प्र. सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन काल में बरोतिया का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी होगा तथा उन्हें नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

