आवेदक ने असामाजिक तत्वों पर मारपीट करने का लगाया आरोप….
डिंडौरी| कोतवाली थाना अंतर्गत नर्मदागंज वार्ड क्रमांक 8 निवासी ने,असामाजिक तत्वों पर गाली—गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना विगत दिनांक 25 फरवरी को लगभग 2 बजे राजूल बिलैया कालोनी के पास की बताई जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आवेदक की शिकायत के आधार पर असामाजिक तत्वों के विरुध्द विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रजनीश शर्मा पिता अषोक शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 नर्मदागंज डिंडौरी ने अपने बड़े भाई नीरज शर्मा एवं राहुल शर्मा के साथ
थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। बताया गया है कि 25 फरवरी 2023 को समय करीब 2:15 बजे अपने घर से ऑनलाईन दुकान सुबखार जा रहा था, जैसे ही राजूल बिलैया कालोनी के पास पहुंचा था कि नमन छावड़ा, अंकुर भल्ला एवं अजीत छावड़ा तीनों अपनी कार से आये और बोलने लगे की तुम अपनी शिकायत वापस क्यों नहीं ले रहा है। कहकर गंदी—गंदी गालीयां देने लगे। आवेदक ने बताया कि गालियां देने से मना करने पर अंकुर भल्ला ने कार से डंडा निकालकर सिर में मारा, साथ ही नमन छावड़ा और अजीत छावड़ा के द्वारा मारपीट किया गया है। मारपीट करने के बाद घटना स्थल से जाने के दौरान उनके द्वारा कहा गया कि शिकायत वापस न लेने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है। आवेदक ने कोतवाली थाना में तीनों के विरूध्द मामला दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।