डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जिले के समनापुर जनपद पंचायत विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम मुकुटपुर में नरेगा योजना से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कराया गया है,जो महज चंद महीनों में ही जर्जर होने लगी है।
ये रहा पूरा मामला…
दरअसल ताजा मामला ग्राम पंचायत मुकुटपुर का है। जहां ग्राम पंचायत के सरपंच मायावती मरावी और प्रभारी सचिव वर्तमान GRS अशोक मरावी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024—2025 में मनरेगा योजना के तहत लगभग 10 लाख रू.की लागत से पुलिया निर्माण अशोक के खेत के पास कराया गया है, जो निर्माण के चंद महीनों में ही पुलिया जर्जर हो गई है,जिसे वीडियो/फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पाईप से लगभग 01 फिट दूर साइडवॉल बनाया गया है, जिसकी कंक्रीट अभी से निकलने लगी है। साथ ही पाईप के बीच में बोल्डर डाला गया है,जो अपनी चींख चींख कर खुद बंया कर रही है।

गौरतलब यह है कि गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण आने वाले कुछ दिनों में ही पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त को होकर धराशाई होने की संभावना है और इस तरह शासन की लाखों रुपए पानी में बह जाएगी।
ज़िम्मेदार नियमों को दिखा रहे ठेंगा…
शासन के द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये गये है,लेकिन यहां पर जिम्मेदार शासन के नियम कायदों को ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। बता दें कि ग्राम पंचायत मुकुटपुर के सरपंच—सचिव के द्वारा लाखों रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कराया गया है,लेकिन निर्माण के महीनों बीत जाने के बाद भी सूचना पटल नहीं लगाया गया है। जिससे ग्रामीणों साहित अन्य लोगों को लागत, मद और कई क जानकारी नहीं मिल रही है।




