डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन।सहकारिता विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ सुश्री शानु चौधरी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 परीक्षा में छठवीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित होकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता न सिर्फ प्रशासनिक सेवाओं में उनके अद्वितीय परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सशक्त संदेश है।
शानु चौधरी ने कठिन संघर्षों और अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी इस उपलब्धि ने खास तौर पर महिलाओं और युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है, जो प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनकी सफलता पर डिंडौरी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री चौधरी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।



