डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन|नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में मां नर्मदा घाटों का रंग रोगन और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने की तैयारी में जुट गई है। बता दें आगामी मां नर्मदा जन्मोत्सव के मद्देनज़र रखते हुए नगर परिषद डिंडौरी अध्यक्ष सुनीता के निर्देश पर डैमघाट में घाटों की सफाई का बृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देश देते कहा कि सभी घाटों की व्यापक पैमाने पर साफ—सफाई और रंग—रोगन का कार्य किया जाए, ताकि आने वाले 04 फरवरी 2025 को मां नर्मदा जन्मोत्सव में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह जाए, साथ ही ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।



