◆ शिक्षक रामकुमार सैयाम को निलंबन की धमकी देकर राशि देने बना रहे थे दवाब:-
◆ सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के खास चर्चित प्रभारी सहायक संचालक एस के द्विवेदी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे:-
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिला मुख्यालय में बीईओ ऑफिस में लोकायुक्त की छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंचरिंगपुर हाई स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम को निलंबित करने की धमकी देकर बचाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है, शिक्षक ने बताया कि इसके पहले भी बीइओ को 15 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद भी बीइओ 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
◆लोकायुक्त द्वारा जारी सूचना:-
आवेदक:- रामकुमार सैयाम पिता अमर सिंह सैयाम सहायक अध्यापक प्रभारी प्राचार्य चिचरिंगपुर ज़िला डिंडौरी
आरोपी:- सुरेश कुमार द्विवेदी पिता बी.आर. द्विवेदी।
पद:- विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड डिंडौरी ज़िला डिंडौरी।
कार्य:- ग़ैर हाज़िरी निकाल करने एवं निलंबित ना करने के एवज़ में 25 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग करना।
दिनांक:- आज दिनांक 13/09/2022 को 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया।
स्थान ट्रैप- कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी।
टीम:- निरीक्षक जी०एस० मर्सकोले के नेतृत्व में निरीक्षक आस्कर किंडो एवं लोकायुक्त टीम लोकायुक्त संभाग जबलपुर।