डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| बेसमेंट में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते हुये कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर नगर परिषद ने 15 लोगों को नोटिस जारी करके 24 घण्टों में बेसमेंटों के व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। वही निर्देश को अवेहलना पर बेसमेंट सील करने की चेतावनी भी दी गई है।
दरअसल मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सतेंद्र सालवार ने इस बेपरवाही पर सख्ती बरतते हुये 15 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। जिसमें 24 घण्टों में बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने और बेसमेंटों को केवल पार्किंग हेतु आरक्षित करने की नसीहत दी गई है। इसके उलंघन पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और प्रतिष्ठानों की तालाबंदी की चेतावनी भी नगर परिषद ने दी है।पंद्रह लोगों को जारी पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि उनके द्वारा अपने प्रतिष्ठान में स्थित बेसमेंट का उपयोग पार्किंग व्यवस्था के स्थान पर अवैधानिक रूप से अन्य गतिविधियों में किया जा रहा जो शासन के नियमों एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं अन्य सुसंगत धाराओ के आधीन दी गई भवन अनुज्ञा की शर्तों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।पत्र में बेसमेंटों के उपयोग किये जाने को मानव सुरक्षा के प्रति लापरवाही भी करार दिया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बेसमेंट निर्मित करने की अनुमति मात्र पार्किंग हेतु दी गई है ,जबकि बेसमेंट का पार्किंग के स्थान पर अन्य उपयोग किये जाने से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है।
इन प्रतिष्ठानों को जारी किया गया नोटिस…
नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा नोटिस में 15 लोगों को निर्देशित किया गया है कि बेसमेंट का उपयोग पार्किंग हेतु ही करें और इसके अतिरिक्त 24 घंटे के अन्दर अन्य उपयोग बंद कर देवें। अन्यथा आपके विरूध्द वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। जिसमें बेसमेंट में ताला लगाकर बंद किया जाना भी शामिल है, जिन दुकानदारों और संस्थान को नोटिस जारी किया गया है उनमें पावरट्रेक सुबखार, रितु स्वीट एवं भोजनालय सुबखार, सोनालिका एजेंसी सुबखार,IDSC OPEN जगदम्बा मंदिर के पास, खनूजा फैशन वार्ड नं. 06,अवधिया हीरो एजेंसी मैन रोड, जयपुर सेल मैन रोड डिंडौरी, दिगंबर ट्रेडर्स इंडियन बैंक के पास, कैनरा बैंक मैन रोड डिंडौरी,दिगंबर हार्डवेयर कैनरा बैंक के पास,मंगलम होम एप्लाइसेंस मैन रोड डिंडौरी,होटल आशा रेसीडेंसी ,बैंक ऑफ बड़ौदा के पास,ओ.एस.एम.फोटो स्टूडियो पंजाब नेशनल बैंक के पास,शुभकरण स्टील पंजाब नेशनल बैंक के पास,नायक कॉम्प्लेक्स पुरानी डिंडौरी शामिल है। वही दो दिन में बेसमेंटों में व्यवसायिक गतिविधियों बंद नहीं होने की दशा में जो है, जैसा है की स्थिति में तालाबंदी की तैयारी प्रशासन और नगर परिषद ने कर ली है।



