डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला छपरी माल में में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाने ग्राम पंचायत सरपंच शांति धूमकेती के द्वारा पुरस्कार दिया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधान पाठक राजन धुर्वे, स्टाप शिक्षक, ग्राम पंचायत सहायक सचिव अखलेश मिश्रा लामू सिंह मरावी सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
माध्यमिक शाला छपरी माल के प्रधान पाठक राजन धुर्वे ने बताया कि ग्राम पंचायत रमपुरी सरपंच शांति धूमकेती के द्वारा नई पहल करते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र आदित्य परस्ते कक्षा 5 वीं और धर्मेंद्र मलगाम कक्षा 8 वीं के द्वारा स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, जिन्हें ग्राम पंचायत रमपुरी सरपंच शांति धूमकेती के द्वारा स्टाप के शिक्षक के माध्यम से 1000 रू.और 500 रू.की राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को अच्छे अंकों से पास होने पर इसी तरह भविष्य में सरपंच के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान समारोह में छात्रों में उत्साह देखने को मिला, सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्रों के उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधान पाठक राजन धुर्वे व समस्त स्टाप के शिक्षक ने सरपंच का आभार जताया।



