डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 15 जनवरी को रात्रि में एसआरएल गोदाम शहपुरा के धान खरीदी केन्द्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तुलसीराम साहू द्वारा विक्रय हेतु लाई गई धान की गुणवत्ता ठीक नहीं पायी गई। इस प्रकार अवैध रूप से धान विक्रय करते पाये जाने पर धान को जब्त कर गोदाम मालिक को सौंप दिया गया। उक्त अवैध धान के 50 बोरे जब्त किये गए, जिसका वजन 21.36 क्विंटल पाया गया। एसडीएम वर्मा के निर्देशन में मौके पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही के निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार शहपुरा पुष्पेन्द्र पेन्द्रे, नायब तहसीलदार शहपुरा शैलेष गौर, सहायक खाद्य अधिकारी जयंत असराठी उपस्थित रहे।



