डिंडौरी| सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम धनवासी में पुत्र द्वारा पिता की निर्मम हत्या कर फरार होने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना विगत दिनांक 31 मई 2025 की रात्रि की है, जब ग्राम धनवासी निवासी भीकम सिंह धुर्वे (उम्र 58 वर्ष) की हत्या उनके ही पुत्र राजेश धुर्वे ने कर दी। फरियादिया प्रेमवती बाई धुर्वे, पत्नी मृतक भीकम सिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पुत्र राजेश ने लोन के पैसों को लेकर अपने पिता से विवाद किया। झगड़े के दौरान राजेश ने लकड़ी के डंडे से लगातार प्रहार कर अपने पिता की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 362/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मेहंती मरावी के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश में तेजी से कार्य करते हुए उसे ग्राम अमदरी चौकी अमरपुर थाना समनापुर से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी में इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही विशेष भूमिका:
थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक बी.एल. बरकड़े, सउनि. शिशांक श्रीवास्तव, आरक्षक दिनेश तेकाम, प्रआर 189 केके मरावी, प्रआर 36 रोहित पटेल, प्रआर 146 सलीम खान, आर 211 सतेंद्र डहेरिया, आर 332 श्याम तिवारी, आर 168 विशाल पटेल, चा.आर 395 मनोज कुंजाम की सक्रिय भूमिका रही।



