डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शनिवार को शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से मिला पहुंचे। शासकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने पत्र देते हुए आरोप लगाए ,उन्हें कहा कि डिंडौरी जिले के जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति सूची टुकड़ों में जारी करना संदेह उत्पन्न करता है वहीं माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति जनजातीय कार्य विभाग संभाग जबलपुर द्वारा टुकड़ों में जारी करना भी संदेह के दायरे में है।आज दिन शनिवार को शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग के नेतृत्व में शिक्षकों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात कर शिकायत पत्र देते हुए जबलपुर जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त कार्यालय में हो रही अनियमितता की जांच करवाने की मांग की। शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी जिलों में प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश एक साथ जारी हो रहे हैं वहीं जबलपुर जनजातीय कार्य विभाग टुकड़ों में सूची जारी कर रहा है जो कि संदेह उत्पन्न करता है। जिला छानबीन समिति द्वारा चयनित शिक्षकों को संभागीय समिति द्वारा छानबीन उपरांत पात्र प्राथमिक शिक्षकों को पदांकन आदेश में भेदभाव किया जा रहा है, वहीं संभागीय उपायुक्त जबलपुर द्वारा रिक्त पदों की जानकारी संगठन को उपलब्ध कराने में आनाकानी की जा रही है। संगठन ने फग्गन सिंह कुलस्ते से उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने मांग की है।



