डिण्डौरी( रामसहाय मर्दन)|अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2022 में मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 सितंबर को प्रातः 11ः00 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में आयोजित किया गया है। उन्होंने उक्त प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।