डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत झिलमिला और अमरपुर में निर्मित सार्वजनिक तालाबों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री आरईएस दीपसिंह आर्मो, जनपद पंचायत के सीईओ लोकेश कुमार नारनोरे, सहायक यंत्री सुश्री प्रियंका मार्डन मरावी एवं क्षेत्रीय उपयंत्री मनरेगा उपस्थित रहे।सीईओ राठौर ने निर्देश दिए कि जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए उपयंत्रियों के माध्यम से सभी पुराने व नए तालाबों का निरीक्षण कराया जाए और जहाँ आवश्यक हो वहाँ वेस्टवेयर में सुधार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक और सचिव को सतर्क रहकर किसी भी जलभराव की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।



