डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा शनिवार की देर रात दर्जनों आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। जिससे डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन योजना,सांख्यकी विभाग में स्थांतरण कर दिया गया है। डिंडौरी में कलेक्टर विकास मिश्रा के जगह में अब हर्ष सिंह को नए कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल मध्यप्रदेश में सामान्य प्रसाशन विभाग के द्वारा दर्जनों आईएएस अफसरों का फेरबदल किया गया है।बता दे कि विगत दिनों विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए कलेक्टर के द्वारा अवकाश को निरस्त किया गया था । वहीं दो दिन बाद डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा का तबादला कर उप सचिव बनाया गया है। गौरतलब यह कि कि विश्व आदिवासी पर अवकाश निरस्त होने पर सियासत शुरू हो गई थी जिसके बाद कलेक्टर विकास मिश्रा का तबादला हो गया कहीं छुट्टी निरस्त करना तो वजह नहीं बन गई।
सोशल मीडिया पर उठ रहे थे विरोध के स्वर..
बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश निरस्त के तत्काल बाद सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर उठने लगे। स्थानीय स्तर में छुट्टी रद्द करने को लेकर कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने भाजपा सरकार को घेरा था। विधायक ओमकार मरकाम ने कहा था कि भाजपा सरकार आदिवासियों के हित करने में नाकाम है। बरहाल अब डिंडौरी में कलेक्टर विकास मिश्रा के जगह में अब हर्ष सिंह को नए कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।



