◆ अमृत सरोवर के कार्य समय सीमा में करें पूर्ण : सीईओं जिला पंचायत
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् प्रगतिरत अमृत सरोवर के सभी कार्यो को समय सीमा 30 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। अमृत सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए, आवागमन हेतु एप्रोच रोड, पौधारोपण एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की जानकारी, फ्लेगपोस्ट, यूजर्स ग्रुप को जोडने का कार्य किया जाए। उक्त, निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) 15वां वित्ती के कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में ग्रामीण यंत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री डी.एस.बघेल, जिला पंचायत परियोजना अधिकारी सी.एस.सिंह, ऋषिराज चढार एवं संगीता सोनी, सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक पीएमएवाय उपस्थित रहें। विश्वकर्मा ने मनरेगा योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर के कार्यो की समीक्षा की एवं कम प्रगति पर जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य् कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हो्ने देवारण्यन योजना की समीक्षा करते हुए सभी जगह औषधीय पौधों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रोपण कर योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए। मनरेगा के 7 रजिस्टर, आधार सीडिंग, नवीन जॉबकार्ड जारी करने, सीएलएफ को एजेंसी के रूप में कार्य करने, 20 श्रमिक से अधिक होने पर कार्य का मस्टररोल एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने, प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् श्रमिकों को प्रशिक्षण, शतप्रतिशत कार्यो की जियोटेगिंग करने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत करंजिया के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां कि हितग्राहियों को प्रथम किश्तत, द्वितीय किश्ता, तृतीय किश्त, देने में विलंब न हों समय सीमा में ग्राम रोजगार सहायक जियो टेगिंग कराई जाए और कार्यो की समय सीमा में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए। उक्त कार्य में लापरवाही होने पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कम व्य य होने पर जनपद पंचायत बजाग एवं डिण्डौरी के उपयंत्रियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए उन्होेने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिण्डौरी एवं बजाग को योजना के कार्यो का भ्रमण करने के भी निर्देश दिए।