डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी के द्वारा लगातार उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश की मांग और लगातार साईड लुक न्यूज में खबर प्रकाशित बाद मामले संज्ञान लेते हुए संभागीय उपायुक्त जनजातिकार्य तथा अनुसूचित जनजाति विकास जबलपुर संभाग जबलपुर के द्वारा उच्च पद प्रभार पदाकंन का आदेश जारी किया गया।
संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जबलपुर के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि संभागीय उपायुक्त कार्यालय जबलपुर जनजातीय कार्य विभाग ने गणित ,संस्कृत और विज्ञान विषयों पर उच्च पद प्रभार पदाकंन है। वहीं पहले सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के पदों पर पदांकन आदेश जारी कर दिया है। शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी के द्वारा प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
दरअसल क्रमोन्नति सूची जनजातीय कार्य विभाग द्वारा टुकड़ों में जारी किया जा रहा है। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने के द्वारा कलेक्टर और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डिंडोरी को 12 एवं 24 साल की सेवा पूरी करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को दूसरी सूची जारी कर क्रमोन्नति आदेश जारी करने की मांग को लेकर लगातर ज्ञापन सौंपा गया। शासकीय शिक्षक संगठन के द्वारा लगातार प्रयास करने से अलग—अलग विषय अनुसार उच्च पद प्रभार पदाकंन की चौथी सूची जारी कर दी गई है। वहीं शेष रिक्त पदों पर उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश जारी होंगे।



