डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जिले में पिछले लंबे समय से आवारा कुत्ते शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। बता दे कि इस समय शहर के हर बाजार और गली-मोहल्ले में आवारा कुत्ते घूमते दिखाई देते है। इनके आतंक से सताए रोजाना लोग अस्पताल में एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए पहुंचते है। कई सालों पहले नगर परिषद के द्वारा आवारा कुत्तों को काबू करके उनकी नसबंदी की गई थी, लेकिन अब ऐसी नहीं हो रहा है। इसके चलते आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि जिले में आवारा कुत्तों का बढता आतंक और भय का माहौल को देखते हुए एसडीएम ने नगर परिषद सीएमओ को पत्र लिखकर सात दिनों के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
जारी पत्र के मुताबिक…
एसडीएम रामबाबू देवांगन के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से नर्मदा गंज वार्ड नम्बर 09 डिण्डौरी में एक महिला के ऊपर स्ट्रीट डॉग के द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है जो बहुत ही गंभीर है । इस संबध में कार्यवाही किये जाने हेतु पूर्व में कलेक्टर द्वारा भी निर्देशित किया गया था किंतु आज दिनांक तक शहर के अलग-अलग मोहल्लो में भारी संख्या में स्ट्रट डॉग (आवारा कुत्तों) घूमते हुये पाये जाते है जिन पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।आगे उल्लेख है कि आपको निर्देशित किया जाता है कि 07 दिवस के भीतर स्ट्रीट डॉग (आवारा कुत्तों) पर आधिनियम के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये इन्हे रोकने या बाहर करें।



