डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले के अमरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासर में जल निगम के मनमानी पूर्वक सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क किनारे बिना पटरी बनाए पाइप लाइन बिछा दिया गया है साथ ही गड्ढ़ों की भराई ठीक से नहीं किया गया है।
जिससे ग्रामीणों सहित छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले को लेकर ग्रामीण सहित छात्राओं ने जनसुनवाई में शिकायत कर समस्या की निराकरण कराने की मांग की है। जनसुनवाई में शिकायत ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बिलासर अंतर्गत खरमेर नदी के पुल पास सड़क किनारे जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाया गया है,जहां पर पटरी नहीं बनाने और निर्माण कार्य के दौरान नदी में बोल्डर डालने का आरोप लगाये हैं। साथ ही गड्ढों की ठीक से भराई भी नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि जल निगम के द्वारा पाईप लाईन बिछाया गया है, जिसमें गड्ढों की भराई नहीं किया गया है, जिससे आवागमन में असुविधा होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण व छात्राओं के द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर गड्ढ़ों की ठीक से भराई व सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग किया गया है।



