डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| जिले के अमरपुर विकासखंड के नांदा धान खरीदी केंद्र में सर्वेयर के द्वारा किसानों के धान पास करने के एवज में अवैध रूप से पैसा मांगने का मामला सामने आया है। जहां शिकायत मिलने पर जिला प्रबंधक के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सर्वेयर विवेक कुमार को तत्काल पृथक करने का पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के मुताबिक…
बता दें कि जिला प्रबंधक के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि सर्वेयर विवेक कुमार के द्वारा किसानों की धान पास करने के एवज में रुपए की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से अमरपुर चौकी में की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते जिला प्रबंधक के द्वारा सर्वेयर विवेक कुमार को तत्काल हटाकर दूसरा सर्वेयर उक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।



